र्ड एडिशन के इनॉगरेशन के मौके पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सैन्य ताकत बढ़ाने पर जोर दिया। नेतन्याहू ने कहा, “यहूदी इतिहास से हमें जो सबसे बड़ा सबक मिला है, वो ये है कि केवल ताकतवर ही जिंदा रहते हैं, कमजोर लोग नहीं।’ इजरायली पीएम ने कहा, “ताकतवर होने पर ही आप शांति स्थापित करने में सफल हो सकते हैं।’ इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थे। इजरायल के पीएम 6 दिन के भारत दौरे पर हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज आपको जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है, वो है ताकत। ये सैन्य और आर्थिक दोनों पहलुओं में होनी चाहिए और इसे शिक्षा और राजनीतिक शक्ति का समर्थन मिलना चाहिए।”
इजरायल की पहली जरूरत ताकत
– उन्होंने कहा, “आप मजबूत शख्स के साथ हाथ मिलाइए.. आप ताकतवर होकर ही शांति स्थापित कर सकते हैं। राष्ट्र के तौर पर इजरायल की जो सबसे पहली जरूरत है, वो है ताकत।” भारत-इजरायल के रिश्ते बेमिसाल
– “भारत और इजरायल के रिश्ते बेमिसाल हैं और ये आगे लोकतंत्र की भावना को और ज्यादा मजबूत करेंगे। लोकतंत्र की साझेदारी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बेहद जरूरी है।”
3000 साल में इजरायल आने वाले मोदी पहले भारतीय नेता
– नेतन्याहू बोले, “आपकी (मोदी) इजरायल की विजिट धमाकेदार थी। आप 3000 साल में इजरायल आने वाले पहले भारतीय लीडर थे। मुझे पता है कि आपको (मोदी) इजरायल आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। मैं ये भी बताना चाहता हूं कि हम भारत में उसी
में उसी तरह विश्वास करते हैं, जैसा कि भारत इजरायल में करता है।




