प्रोटोकॉल तोड़कर रविवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। गर्मजोशी से उनकी आगवानी करते हुए मोदी ने अपने अंदाज में इजरायली पीएम को गले लगाया। इस पर कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर मोदी की ‘हग डिप्लोमैसी’ का मजाक उड़ाया। बीजेपी ने कहा है कि कांग्रेस से ऐसे मौके पर यह उम्मीद नहीं थी। वहीं, 6 दिन के भारत दौरे पर आए नेतन्याहू ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को सबसे अच्छा दोस्त बताया।
मोदी के स्वागत के लिए शुक्रिया: इजरायली PM
– नेतन्याहू ने ट्वीट कर कहा, ”मेरे सबसे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया। उन्होंने भारत पहुंचने पर पर्सनली एयरपोर्ट आकर मुझे चौंका दिया। हम साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
नेतन्याहू ने तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर दी श्रद्धांजलि
– प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मोदी दिल्ली के तीन मूर्ति-हाइफा चौक पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारत-इजरायल की दोस्ती को समर्पित चौक के नए नाम में हाइफा (इजरायली शहर) शब्द जोड़ा गया। यहां आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत और फॉरेन सेक्रेटरी एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।



