Police Par Bharosa Karen

विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की नवाचार क्षमता

Date:

जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी से बच्चों में बढ़ी वैज्ञानिक सोंच

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चां द्वारा विज्ञान विषय पर बनाए गए विविध नवाचार मॉडलों का अवलोकन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बच्चां ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नवीकरणीय उर्जा, स्वच्छता, तकनीकी नवाचार एवं दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से सम्बन्धित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों के विषय में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके कार्य सिद्धान्त को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।

जिलाधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय चरवा प्रथम की छात्रा शिल्पा को टेबलेट, प्रशस्ति-पत्र व शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवां की छात्रा शशि यादव, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयद सरावां की छात्रा इकरा बेगम, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय बम्हरौली के छात्र नितेश एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाली कम्पोजिट विद्यालय पुनवार की छात्रा हिमानी चौरसिया को टेबलेट, प्रशस्ति-पत्र व शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ब्लॉक मंझनपुर की टीम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सरसवां की टीम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मूरतगंज की टीम के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, शिक्षण सामग्री व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चां द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में कृषि, पर्यावरण एवं दैनिक जीवन में आने वाली समस्याआें के समाधान को दृष्टिगत रखकर तैयार किए गए उत्कृष्ट मॉडल की प्रशंसा करते हुए बच्चां का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। यह देश विकसित तभी बनेगा, जब आत्मनिर्भर बनेंगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने दिखा दिया है, कि देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। जनपद कौशाम्बी अपने गौरवशाली व वैभवशाली इतिहास के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में जनपद नवाचारों एवं वैज्ञानिक अविष्कारो के लिए भी जानी जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोंच, रचनात्मकता एवं प्रस्तुती कौशल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चां में नवाचार की भावना विकसित होती है तथा वे वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ते है। यह बच्चों में वैज्ञानित सोच के उभरते हुए प्रतीक का पूंज है। उन्होंने कहा कि बच्चां ने विज्ञान मॉडल के माध्यम से न केवल वैज्ञानिक सोच को प्रस्तुत किया, बल्कि उनके द्वारा प्रश्न भी पूॅछे गए, कि यह किस कारण से व कैसे कार्य करता है, इसे जानने की जिज्ञासा उत्पन्न करना ही, इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य है। उन्हांने बच्चां से कहा कि प्रतिदिन सीखें और अपने आप को बेहतर बनाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं प्राचार्य डॉयट निधि शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं भोले शंकर व योगेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।

सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी 9838824938

Previous article
ओला, उबर, रैपिडो की मनमानी- लूटखसोट से बचाने आ गई भारत टैक्सीकिराया 30 प्रतिशत तक होगा सस्ता..भारत टैक्सी दुनिया की पहली और सबसे बड़ी कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस है.ये देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस है जो आज से दिल्ली में दौड़ेगी. भविष्य में इसे मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई समेत अन्य शहरों में लॉन्च किया जाएगा. दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह “भारत टैक्सी एप” लांच कर इस टैक्सी सेवा का शुभारंभ करेंगे.भारत टैक्सी को ड्राइवर नहीं मालिक ही चलाएंगे जिन्हें “सारथी” कहा जाएगा. भारत टैक्सी के मालिकों को प्राइवेट प्लेटफॉर्म यानि ओला, उबर, रैपिडो की तरह किसी को कमीशन नहीं देना पड़ेगा.. जो भी कमाई होगी, वो सीधे उनकी जेब में जाएगी.भारत टैक्सी सर्विस से जुड़ने वाले हर ड्राइवर यानि सारथी को 5 लाख रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपए का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा.भारत टैक्सी की शुरुआत 6 जून 2025 को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी और तब से अब तक तीन लाख से अधिक ड्राइवर इससे जुड़ चुके हैं. एक लाख से अधिक लोगों ने इस सेवा में दिलचस्पी दिखाते हुए एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया है.दिल्ली एनसीआर और गुजरात में रोज 10 हजार से ज्यादा राइड पूरी की जा रही हैं. अब तक करीब 10 करोड़ रुपए ड्राइवरों में बांटे जा चुके हैं..
Next article
The News Channel
The News Channel
ANAND SRIVASTAVA--DIRECTOR & CHIEF EDITOR....NOMINI--PADAMBHUSHAN AWARD-2012, PADAMVIBHUSHAN AWADRD -2017..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...