महामंडलेश्वर बनने के रास्ते पर…नौकरी से इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रविवार को वाराणसी पहुंचे। मठ पहुंच कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की।
इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मौनव्रत थे। जिसके चलते उनकी इशारों में बातचीत हुई। अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी आगे की रणनीति और सामाजिक-कानूनी संघर्ष की रूपरेखा बताई। शंकराचार्य उनकी बात सुनते रहे। #avimukteshwaranand