उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट की प्रयागराज इकाई ने 26 जनवरी 2026 के गणतंत्र दिवस को प्रातः काल सिविल लाइंस के स्वतंत्र भारत समाचार पत्र के जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण करके इस महापर्व की शुरुआत की.. जिसमे अध्यक्ष श्रीमान कुन्दन श्रीवास्तव, श्रीमान अश्वनी श्रीवास्तव, श्रीमान अखिलेश शुक्ला ने चित्रांशी जी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सभी सदस्यो के साथ ध्वजरोहन किया, सभी पत्रकार बंधु जॉर्ज टाउन स्थित डॉ सुशील कुमार सिंह जी के अस्पताल परिसर मे आयोजित गणतंत्र दिवस के दिन प्रथम मासिक बैठक में इसमें सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया, मीडिया की चुनौतियों पर अपने उदगार व्यक्त किये, जिनमे बहुत सारे नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण के पश्चात् सभी से परिचय प्राप्त किया…
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार अंत में नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट प्रयागराज इकाई का वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया….
सभी लोगों ने जलपान के पश्चात भारत माता की जय के नारे लगाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर गणतंत्र में भरोसा रखने का संपूर्ण विश्वास दिलाया….



