माण्डा सीएचसी
डॉ और वार्ड बॉय की लापरवाही के चलते, हमले में घायल मरीज की हालत गंभीर, बिना चोट नोट किए, सीएचसी से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को किया रेफर
माण्डा:प्रयागराज के माण्डा सीएचसी अधीक्षक-डॉक्टर और वार्ड बॉय की लापरवाही के चलते, हमले में घायल मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है।
अधीक्षक डॉक्टर और वार्ड बॉय ने बिना चोट नोट किए, सीएचसी से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल को रेफर कर दिया।
मेजा तहसील के माण्डा सीएचसी अधीक्षक डॉ अजीत सिंह और वार्ड बॉय राजकुमार की घोर लापरवाही के कारण घायल व्यक्ति की स्थिति खराब बनी हुई है।
हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाना माण्डा में मुकदमा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा- 109(1),117(2) 352, 351(3) में पंजीकृत किया गया है। लेकिन अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि ऊटी गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान कैलाशनाथ पर गांव के ही कुछ लोगों ने राजनीतिक रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया।
रिपोर्ट के अनुसार, ऊंटी गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान कैलाश नाथ सिंह पर गांव के ही कुछ लोगों ने राजनीतिक रंजिश के चलते ‘जानलेवा हमला कर दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। जब प्रधान पंचायत भवन में बिजली का तार जुड़वाने पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही चार हमलावरों ने धारदार हथियारों से प्रधान पर हमला कर दिया। मामले की तहरीर मांडा पुलिस को दी गई है।
प्रधान कैलाश नाथ सिंह पंचायत भवन में सोमवार दोपहर बिजली का तार जुड़वाने पहुंचे। अभी वह तार जुड़वाने का काम करा ही रहे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर गिरे तो हमलावर मृत समझकर भागने लगे।
मौके पर मौजूद उनके भतीजे कुलदीप सिंह को धमकी दी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल प्रधान को सीएचसी मांडा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित के भतीजे कुलदीप सिंह यादव ने मांडा थाना पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा का मामले की जांच की जा रही है
घटना का वृत्तांत बताते हुए हमले में घायल ग्राम प्रधान कैलाशनाथ के पुत्र अनुपम ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मामले को मेडिको लीगल बनाने के लिए अपील किया है, और माण्डा सीएचसी के अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।



