प्रयागराज, 16 जनवरी 2026: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं बरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहां कहा कि कांग्रेस, सपा और कुछ सियासी दल अपने पराजय के प्रमाणपत्रों की पेटी का प्रदर्शन करते हुए, चुनावी मैदान में रण बांकुरी की जगह रण छोड़ बहादुरी की प्रतिस्पर्धा और पराक्रम में जुटे हैं।
थी नकवी ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा दशकों के राजनैतिक असहिष्णुता और अस्पृश्यता के दुराग्रह पूर्ण दौर को दरकिनार कर सुशासन, स्थायित्व और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड बन गयी है। इसी संकल्प से सिद्धि की सोच से दुनियाभर के संकट कंटका के दौर के बीच आज भारत सुशासन, सनातन और समावेशी सशक्तिकरण के ‘अमृत काल’ का गौरवपूर्ण गवाह बना है।
श्री नकवी ने कहा कि विपक्षी कुनबे का कुंठित कारचों इस मंकल्प को मिद्धि साबित करने वाली तपस्या की ताकत और परिश्रम के परिणाम से सबक-संदेश लेने के बजाय कुंठा, कटुता, कोलाहल के कबाड़खाने में तैय होता जा रहा है। भय-भ्रम के भौकाल से प्रजातंत्र को परिवार तंत्र का बंधक बनाने का झकी अकमारी झुंड, चुनाबी मैदान में झटके पर झटका झेल रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि कांग्रेस, सपा सहित कुछ राजनैतिक दल बिना जनाधार के जागीरदारी के जुगाड़ में पराजय की प्रयोगशाला बनते जा रहें है। यह “डिफॉल्टर डपोरशंख डिफीट के डॉक्यूमेंट का डिब्बा (पराजय के प्रमाणपत्र की पेटी) लेकर डींगबाजी में डटे” हैं। लोकतंत्र और संविधान की धाक-धमक को धूमिल करते की धूर्ततापूर्ण धुन के धुरंधरों की जनता धाराप्रवाह धुलाई धुनाई कर रही है।
श्री नकवी ने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों की संवैधानिक संस्थानों की सामन्ती लिन्विंग की सनक उनका सियासी सूपड़ा साफ कर रही है। भाजपा के विजय की गिनती ने सामन्ती सियासत और विरासत का गणित बिगाड़ दिया है, कांग्रेस जैसी मुल्क की पार्टी की मोहल्ले का महंगा बना दिया है।
श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तपस्या की ताक्कत और परिश्रम के परिणाम को किसी जन्तर-मन्तर से छूमंतर नहीं किया जा सकता। बोट चोरी के फुके हाइड्रोजन बम और एस.आई.आर के हुड़दंगी हंगामे की खुडपैची विरासत और खुराफाती सियासत वाला जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर सुशासन के चक्रवाती तूफान में चारो खाने चित होता जा रहा है।
थी नकवी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वोट चोरी की पिटी पटकथा पर ‘संवैधानिक संस्थाओं की सामंती लिन्टिंग’ में जुटी बकवास बहादुरी के बहुदलीय ब्रदरहुड के बंटाधारी ब्रिगेड की लम्पट लाबी की इस बार भी उत्तर प्रदेश में सत्ताइस के चुनाबी चौपाल पर जनता खटिया खड़ी, बिस्तर गोल करेगी।
श्री नकवी ने कहा कि वयोवृद्ध कांग्रेस के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर सियासी सफर कर रहे दलों को समझना चाहिए कि ‘कांग्रेस की जमीन ज़रूर बंजर है फिर भी उसके हाथ में बेवफाई का खंजर है’, सावधानी हटी दुर्घटना घटी। कांग्रेस डायनेस्टी के डिफॉल्टर डपोरशंखों का डूबता जहाज है। इतिहास गवाह है कि जनाधार में जीरो, अंहकार में हीरो आज भी कांग्रेस परिवार को पावर नहीं तो दूसरों के लिए परेशानी का टाबर खड़ा करने के मिजाज और रिवाज की हिस्ट्रीशीटर है।
श्री नकवी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अमानवीय अत्याचार पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश में जुल्म-जुर्म के जल्लादी-जिहादी जानवरों के जंगल का जमींदोज होना मुल्क, मानवता और किसी भी मज़हब को महफूज़ और मज़बूत रखने के लिए जरूरी है।
श्री नकवी ने कहा कि बांग्लादेश में चल रही अल्पसंख्यकों के साथ अराजकता और अपराध, मानवीय मूल्यों के कत्लेआम की पराकाष्ठा है। बांग्लादेश के जिहादी कठमुल्लाओं की फसादी सनक बांग्लादेश के बर्बादी की इबारत लिख रही है।



