ब्रेकिंग बस्ती।
सोनहा में दिखी महेश सिंह की सख्त और असरदार पुलिसिंग पैदल गश्त से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, 24 वाहनों का ₹31,500 ई-चालान
बस्ती।
थाना सोनहा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक बार फिर अपनी सक्रिय और जमीनी पुलिसिंग का परिचय दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के निर्देशन में महेश सिंह ने मय पुलिस फोर्स कस्बा सोनहा में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई और पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई।
संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग में 24 वाहनों का ₹31,500 का ई-चालान कर नियम तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि महेश सिंह की तैनाती के बाद सोनहा में पुलिस का इकबाल मजबूत हुआ है।
उनकी सख्ती, अनुशासन और जनता से संवाद के चलते जहां अपराधियों में डर है, वहीं आम नागरिक खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।



