प्रयागराज के मेजा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने युवक की जीभ काट दी और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

यह घटना जवनिया चौकी क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव स्थित एक गोशाला की है। जानकारी के अनुसार, कुंवरपट्टी गांव निवासी राम मुनेर मिश्रा ने मेजा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भाई जीवनराम उर्फ रमा रविवार रात गोवंशों को देखने गोशाला गया था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी जीभ काट दी।
हमले के बाद बदमाश युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी कि जीवनराम गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।



