न्यूजीलैंड पहली पारी में 62 रनों पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम का भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले साल 2002 में न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 94 पर ऑलआउट हुई थी। इतना ही नहीं किसी भी भारतीय सरजमीं पर भी यह टेस्ट में सबसे कम स्कोर रहा। साल 1987 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में 75 पर ऑलआउट हुई थी। इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम फिलहाल 332 रनों से आगे हैं। मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टीम इंडिया को पहली पारी में 325 पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड भी मात्र 62 के स्कोर पर सिमट गई थी, हली पारी में 4 विकेट लेने के साथ ही आर अश्विन (423) टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 12वें नंबर पर आ गए हैं। अश्विन ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक (421) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
NZ के खिलाफ अश्विन (62) 60+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
वानखेड़े में आर अश्विन अभी तक कुल 34 विकेट ले चुके हैं।
अश्विन ने 50वीं बार एक पारी में फॉर विकेट हॉल लिया।
इस साल अश्विन अभी तक कुल 48 विकेट ले चुके हैं।



