लखनऊ से फाइटर प्लेन के टायर चोरी होने का सुराग पुलिस को नही मिल रहा है। घटनास्थल रमाबाई रैली स्थल से पांच किलोमीटर के दायरे में पुलिस ने सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन को भी संदिग्ध ब्लैक स्कोर्पियो नजर नही आई।
लखनऊ के बक्शी का तालाब एयरबेस से जोधपुर जा रहा टायर 27 नवंबर की रात शहीद पथ पर चोरी हो गया था। टायर लेकर जा रहे अजमेर के ड्राइवर हेम सिंह रावत ने घटना के बाद आशियाना थाने की पुलिस को बताया था कि ट्रैफिक जाम लगने के दौरान पीछे चल रही काले रंग की स्कोर्पियो सवारों ने रस्सा काटकर ट्रेलर पर लड़े पांच टायर में से एक उतार लिया था।



