कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 से 29 नवंबर के बीच टेस्ट मैच है। ऐसे में जिस लैंडमार्क टावर होटल में दोनों देशों के खिलाड़ी रुकेंगे वहां के 100 कर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसे आज शाम से बायो बबल जोन घोषित कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों को 4 स्तरीय बायो-बबल घेरे में रखा जाएगा। यह व्यवस्था 30 नवंबर तक लागू रहेगी। यानी अब होटल कर्मचारी किसी से नहीं मिलेंगे। क्रिकेट खिलाड़ियों की सेहत का ख्याल रखते हुए ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है। जबकि देश में दूसरी बार।
इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बायो बबल जोन बनाया गया था। लैंडमार्क होटल के MD विकास मेहरोत्रा के मुताबिक, इस बार खिलाड़ियों की वेलकम पार्टी होटल में नहीं होगी।
भारतीय एवं कीवी क्रिकेटर कानपुर भी नहीं घूम सकेंगे



