Police Par Bharosa Karen

24 घंटे में 11 नए मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि–प्रयागराज में

Date:

प्रयागराज में कोरोना मरीजों की संख्या में भले ही कमी आई हो लेकिन डेंगू का संक्रमण अभी भी शहरियों के लिए आफत बनी हुई। बीते 24 घंटे में 11 नए मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों की जांच मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाजी लैब में हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनपद में अब डेंगू मरीजों की संख्या 482 तक पहुंच चुकी है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फेल है। शुक्रवार को एक मरीज में कोरोना होने की पुष्टि भी हुई है।

निजी अस्पतालों में भी डेंगू मरीजों का इलाज

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू मरीजों की जांच मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के लैब में एलाइजा टेस्ट के बाद हुई है। लेकिन, शहर के तमाम निजी अस्पतालों में भी कोरोना की जांच कार्ड के जरिए किया जा रहा है। यही कारण है निजी अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग अपने आंकड़ों में नहीं शामिल करता है।

शहरी क्षेत्र में ज्यादा मिल रहे डेंगू मरीज

अब तक जो डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उनमें सबसे ज्यादा संख्या शहरी इलाकों के मरीजों की है। कुल मरीजों की संख्या 482 है जिसमें 336 मरीज शहरी इलाकों में मिले हैं जबकि 146 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जो डेंगू के मरीज मिले हैं वह मेहंदौरी, बेली, कालिंदीपुरम, छोटा बघाड़ा, कालिंदीपुरम, कोरांव, श्रृंग्वेरपुर, मेजा, कौंधियारा, कौंधियारा, होलागढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

*ब्रेकिंग न्यूज़ प्रयागराज के एस0ओ0जी0/ सर्विलांस सेल गंगानगर व थाना सरायइनायत...

जॉनसेनगंज में डिजिटल होली बनी आकर्षण का केन्द्र प्रयागराज, 05...

ब्रेकिंग प्रतापगढ़ शारदा सहायक खनवारी नहर में डूबने से तीन...

ट्रैक्टर पलटने से कौशांबी के दो युवकों की चित्रकूट...