Police Par Bharosa Karen

IPL 2021 का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला

Date:

IPL 2021 का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत आरआर के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई। पहले खेलते हुए सीएसके ने 189/4 का स्कोर बनाया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बैटिंग करते हुए 60 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और पांच छक्के लगाए। गायकवाड़ का यह IPL और टी-20 फॉर्मेट में पहला शतक रहा। मौजूदा टूर्नामेंट में भी उनके 508 रन हो गए हैं।

ओवर की आखिरी गेंद पर लगाई 108 मीटर छक्का
गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18वें ओवर की समाप्ति के बाद 57 गेंदों में 93 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। माना जा रहा था कि 19वें ओवर में वे शतक पूरा कर देंगे, लेकिन दूसरे छोर पर रवींद्र जडेजा एक के बाद एक दमदार शाट लगाकर रन बटोर रहे थे। गायकवाड़ को 19वें ओवर की आखिरी गेंद खेलने को मिली, जिस पर उन्होंने दो रन बटोरे, लेकिन स्ट्राइक फिर से रवींद्र जडेजा के पास चली गई।

आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा ने मुस्तफिजुर रहमान की गेंदों पर ताबड़तोड़ शाँट खेलने शुरू कर दिए। हालांकि, चौथी गेंद पर वे एक रन लेकर दूसरे छोर पर पहुंच गए और अब बारी गायकवाड़ की थी, जो शतक के करीब थे। पांचवीं गेंद उनसे खाली चली गई, क्योंकि उन्होंने सिर के ऊपर की गेंद को इसलिए छोड़ दिया कि शायद वाइड हो जाए, लेकिन अंपायर ने उसे वन फोर द ओवर दिया। हालांकि, गायकवाड़ के पास IPLमें अपना पहला शतक लगाने का मौका था। उन्होंने आखिरी गेंद पर पूरी ताकत के छक्का जड़ा। यह छक्का 108 मीटर था। इससे पहले किरोन पोलार्ड ने 105 और 103 मीटर के छक्के जड़े थे। वहीं, इसी मैच में गायकवाड़ ने 103 मीटर का भी छक्का जड़ा हुआ है।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...