Police Par Bharosa Karen

साढ़े 4 साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। मगर थोड़ी सी चूक हम सबको खलनायक बना देती है–सीएम योगी आदित्यनाथ

Date:

उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक तरफ पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवा करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। दूसरी तरफ, पुलिस अधिकारियों को नसीहत भी दी।

उन्होंने कहा कि जनता नायक को खलनायक बनाने में देर नहीं करती है। कुछ समय तक आप जनता या शीर्ष अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक सकते हैं। जनता दर्शन से पता चलता है कि जिलों में क्या हो रहा है? पुलिस का जनता के प्रति पहला व्यवहार बहुत कुछ तय कर देता है। पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास ही जाता है। कई बार पुलिस और फिर शासन को मुंह छिपाना पड़ता है।

सीएम ने कहा कि साढ़े 4 साल में पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। मगर थोड़ी सी चूक हम सबको खलनायक बना देती है। सिर्फ बेहतर संवाद से ये चूक सुधारी जा सकती है। मौके पर सीनियर अधिकारी जाकर बेहतर संवाद कर सकते हैं। पुलिस के पक्ष को कम शब्दों में, तथ्यात्मक तरीके से पेश कर खलनायक बनने से बचा जा सकता है।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...