Police Par Bharosa Karen

पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों भवानीपुर, समसेरगंज और जंगीपुर में उपचुनाव हो रहे—

Date:

गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। सबसे ज्यादा चर्चा में भवानीपुर सीट है क्योंकि यहां से खुद CM ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। CM बने रहने के लिए उन्हें यह चुनाव जीतना जरूरी है। वहीं बीजेपी ने ममता के खिलाफ एडवोकेट प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है।

कैंपेन के आखिरी दिन बीजेपी के 80 से ज्यादा नेताओं ने भवानीपुर के एक-एक वॉर्ड में पहुंचकर प्रचार-प्रसार किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और स्मृति ईरानी ने भी प्रचार किया। वहीं TMC ने भी पूरी ताकत प्रचार में झोंकी। ममता ने खुद एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां कीं, क्योंकि वे ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाहती हैं। कैंपन के दौरान ममता ने कहा- भवानीपुर सीट से फिर खेला शुरू हो रहा है और केंद्र से BJP को हटाने के साथ ही खत्म होगा।

मोदी के खिलाफ खुद को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करने की तैयारी
भवानीपुर उपचुनाव में स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दे उठाए गए। ममता ने PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर रखा। CBI और ED पर सवाल खड़े किए गए। वहीं BJP ने विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को ही सबसे बड़ा मुद्दा बनाया। बंगाल में संविधान खत्म होने की बातें भी कहीं गईं।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...