सीबीआई टीम बुधवार देर रात आनंद गिरि को लेकर रात करीब 7:40 बजे हरिद्वार श्यामपुर कांगड़ी स्थित उनके आश्रम पुहंची। जहां करीब सात घंटे तक जांच पड़ताल की। साथ ही वहां के कर्मचारियों से अलग-अलग और फिर आनंद गिरि का आमना सामना कराकर पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई टीम रात 2:50 बजे आनंद गिरि के साथ आश्रम के लगे CCTV कैमरे का डीवीआर, लैपटॉप, आईफोन और वहां के कर्मचारियों के मोबाइल फोन साथ ले गई। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई बुधवार दोपहर प्रयागराज पुलिस लाइन से आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार आई थी।
सीबीआई जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी – आनंद गिरि
बुधवार रात सीबीआई की टीम आनंद गिरि को फ्लाइट से लेकर देहरादून पहुंची। जहां से आनंद गिरि को लेकर पांच गाड़ियों से हरिद्वार स्थित आश्रम ले गई। वहां पर पहले से ही भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जहां पहुंचते ही आनंद गिरि ने मीडिया को देखते ही कहा कि सीबीआई जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। आप लोग इन्हें अपना काम करने दीजिए। आश्रम में सील होने के चलते करीब 15 मिनट टीम को अंदर जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। टीम ने आश्रम के अंदर जांच पड़ताल के दौरान आनंद गिरि के आईफोन व लैपटॉप कब्जे में लेने के साथ ही उनके चारों सेवादारों का मोबाइल भी जब्त कर लिया।
आश्रम से एक डीवीआर चोरी होने की चर्चा
जांच पड़ताल के सामने आया है कि चार दिन पहले आश्रम में एक युवक चोरी के इरादे से घुसा था। जिसने एक डीवीआर चुरा लिया। जिसे आसपास के लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ा था। हालाकि उसके पास से डीवीआर बरामद नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम के एक सदस्य ने पकड़े गए चोर से भी पूछताछ की।
CBI ने आनंद गिरि से सात-घंटे आश्रम में की पूछताछ:हरिद्वार स्थित आश्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लैपटॉप, डीवीआर और दस्तावेज किए जब्त
Date:



