मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को मॉडल ब्लाक सेवापुरी का दौरा करने पहुंचे। यहां स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। स्कूल में कक्षा 3 के छात्र अंश यादव से बातचीत भी की। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन माफिया जारी रखे, CM योगी ने कहा कि अपराधियों, माफिया से अगर कोई पुलिसकर्मी मिला हो तो कड़ी कार्रवाई करें। माफिया पर कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ता है। प्रयागराज से काशी के बीच मेट्रो लाइट का विकल्प भी ढूंढ़ने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सड़कों को गढ्ढामुक्त करने की ओर प्रयास जारी रहे।




