देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हजार 533 हो चुकी है। रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 7 हजार 110 संक्रमित मिले और 3283 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3041 नए मरीज सामने आए। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 41.28% हो गई है।




