Police Par Bharosa Karen

प्रयागराज: कोरोना के 64 केस मुंबई से लौटे 4 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले, एल वन हॉस्पिटल में संक्रमितों ने किया हंगामा

Date:

  • कोटवा बनी स्थित लेवल वन अस्पताल का मामला
  • सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने का दिया निर्देशसंगमनगरी प्रयागराज में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां शुक्रवार को चार नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई। ये सभी हाल ही में मुंबई से लौटे थे। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 64 पहुंच गई है। वहीं, कोटवा में बने कोविड-19 एल वन हॉस्पिटल में मरीजों ने सुबह हंगामा किया। आरोप है कि, मरीजों को न तो बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। कौशांबी के रहने वाले एक संक्रमित युवक ने सीएम के पोर्टल पर अव्यवस्था की शिकायत की है। 

    झूंसी के कोटवा स्थित एल -1 अस्पताल में इस वक्त कुल 27 संक्रमित मरीज हैं। पूरामुफ्ती इलाके का एक संक्रमित रेलकर्मी भी है। बताया जाता है कि उसके घर के कुछ लोग पहनने का कपड़ा देने पहुंचे थे, लेकिन गेट पर पुलिस वालों ने रोक लिया। कपड़ा अंदर नहीं भेजने दिया। इसकी जानकारी होने के बाद संक्रमित युवक काफी नाराज हुआ। गुरुवार को फोन के जरिए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायत कर दी। रात में शासन के अफसरों ने सीएमओ से इस बाबत जानकारी मांगी तो सुबह सीएमओ डॉ. जीएस बाजपेई कोटवा अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। भर्ती संक्रमित मरीजों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी।

    प्रयागराज: कोरोना के 64 केस
editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...