रेलवे ने शनिवार को ट्रेनों की आवाजाही को लेकर स्थिति साफ की। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अब तक 45 लाख प्रवासी मजदूर सफर कर चुके हैं। इनमें 80% ट्रेनें यूपी-बिहार के लिए थीं। रेलवे अगले 10 दिन में 2600 ट्रेनें चलाएगा।
45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने 10 अहम सवालों के जवाब दिए। इनमें से 5 सवाल आने वाले दिनों में चलाई जाने वाली ट्रेनों के बारे में|

अगले 10 दिन में 2600 श्रमिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें 36 लाख यात्री सफर करेंगे।



