Police Par Bharosa Karen

कोहली को कोच पर राय देने का हक–गांगुली

Date:

  • सलाहकार समिति के सदस्य अंशुमान गायकवाड़ ने कोच के चयन पर कहा- हम इंटरव्यू में खुले दिमाग से जाएंगे
  • गायकवाड़ कोच चुनने वाली कपिलदेव की तीन सदस्यीय समिति के सदस्य
  • कोहली ने वेस्टइंडीज जाने से पहले कहा था- हमें खुशी होगी अगर रवि शास्त्री कोच बने रहते हैं?कप्तान विराट कोहली ने शास्त्री के बारे में कहा था कि हमें खुशी होगी अगर रवि शास्त्री कोच बने रहते हैं। इस पर कोच चुनने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य अंशुमान गायकवाड़ ने कहा कि किसी तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाएंगे। गायकवाड़ ने कहा, ‘कप्तान कुछ भी कह सकते हैं। हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम एक कमेटी में हैं। यह उनका व्यक्तिगत विचार है। इस पर बीसीसीआई को निर्णय ले सकता है, हम नहीं।’ उधर, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि कोच के चयन पर कोहली को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। गांगुली 2017 में उस सलाहकार समिति का हिस्सा थे, जिसने रवि शास्त्री का कोच के रूप में चयन किया था।बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच पद और सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन मंगवा लिए हैं। 
editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related