कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना कैप्टन बताकर चौतरफा घिरे पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राज्य के 18 मंत्रियों ने मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के इन मंत्रियों की मांग है कि सिद्धू सीएम से माफी मांगें और ‘बड़ों का सम्मान करना सीखें।’ उधर, सिद्धू भी राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से माफी मांगने के मूड में दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। कैप्टन के वफादार मंत्री सिद्धू का मुद्दा सोमवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में उठा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सभी मंत्री सिद्धू द्वारा माफी नहीं मांगने पर उनपर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं|
Date:



