Police Par Bharosa Karen

मीडिया से बातचीत के दौरान योगी के दो मंत्रियों का बड़बोलापन

Date:

सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने राममंदिर को लेकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी हमारा है, न्यायपालिका भी हमारी है, कार्यपालिका भी हमारी है, देश भी हमारा है मंदिर भी हमारा है। मंदिर बनेगा। मंदिर बनाने को लेकर हम कृत संकल्प है। 

 

 

 

 

क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्या: सहकारिता मंत्री के साथ बैठे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए उन्हें विलेन बता डाला। उन्होंने कहा कि जो देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा मे आंख मार सकता है, ज़बरदस्ती गले पड़ सकता है, आवश्यकता पड़ने पर पार्लिमेंट से पलायन कर सकता है। उसे हीरो तो नही कह सकते, विलेन ज़रूर कह सकते है। 

 

राहुल की मानसरोवर यात्रा पर उठाये सवाल: वहीँ राहुल गांधी की मानसरोवर यात्रा पर दोनों मंत्रियों ने एक सिरे से सवाल उठाये। मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि ये यात्रा प्रचार यात्रा है, धर्म यात्रा नही। धर्म मन से हुआ करता है, प्रचार करने के लिए नही। राहुल जो भी कर रहे है प्रचार के लिए कर रहे है धर्म के लिए नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बहुत बड़े परिवार में पला होता है वो समाज का चिंतन सही दृष्टि से नही कर पाता। वह गरीब की पीड़ा का एहसास भी नही कर पाता। उसको हमेशा अपने मुंह में चांदी का चम्मच दिखता है। वहीँ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोई कहीं भी किसी धर्म यात्रा पर जाता है तो उसका ढ़िढोरा या डुग्गी नही पीटता। अगर ढ़िढोरा डुग्गी पीटता है तो इसका मतलब वो नाटक कर रहा है।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...