मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। शिवपाल ने बुधवार को कहा कि हमारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा काम कर रहा है। जो लोग समाजवादी पार्टी में उपेक्षित थे, इधर-उधर घूम रहे थे, जिन्हें कहीं सम्मान नहीं मिल रहा था, हमने उन्हें इकठ्ठा करके सम्मान दिया है। आपसी निर्णय के बाद ही लोकसभा चुनाव में उतरेंगे।
जब अखिलेश यादव से शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और देश का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, ऐसी कई चीजें देखने को मिलेंगी। इसमें कोई शक नहीं है कि इसमें भाजपा का ही हाथ होगा।’’ दो साल से पार्टी में हाशिए पर चल रहे शिवपाल यादव ने 5 मई 2017 को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का एेलान किया था। बाद में यह ठंडे बस्ते में चला गया। इस साल 10 जून को उनके समर्थकों ने ‘शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा’ का गठन किया। शिवपाल को इसका संरक्षक बनाया गया। 
Date:



