अरपिंदर सिंह और स्वप्ना बर्मन ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीते। अरपिंदर ने पुरुषों की ट्रिपल जम्प के फाइनल में 16.77 मीटर की छलांग लगाई। स्वप्ना ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन में सात अलग-अलग इवेंट में 6,026 अंक हासिल किए। भारत के एथलेटिक्स में अब पांच और कुल 11 स्वर्ण पदक हो गए। एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। एशियाड में हेप्टाथलॉन को 1982 में शामिल किया गया था।




