सीएम योगी की अध्यक्षता में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की संयुक्त बैठक में कुम्भ- 2019 के शाही स्नान की तिथियों की घोषणा की गई। पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 15 जनवरी (मंगलवार), दूसरा शाही स्नान मौनी अमवस्या (4 फरवरी) और तीसरा बसंत पंचमी (10 फरवरी) को होगा। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मठों के संत और महंत मौजूद थे।इससे पहले सीएम योगी ने कुम्भ को लेकर शहर में बन रहे फ्लाईओवर और बक्शी बांध पर हो रहे निर्माण का जायजा लिया। कुम्भ मेले की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे। अधिकारियों को दिया निर्देश
– सीएम योगी आदित्यनाथ ने वहां पर दारागंज बक्शी बांध पर चल रहे अर्धकुंभ के विकास कार्यों को भी देखा। इससे पहले पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को समय से गुणवत्ता के साथ काम पूरा कराने का निर्देश दिया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे। बक्शी बांध से सीएम बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे यहां पूजा अर्चना की
योगी जी का इलाहाबाद दौरा