न्यू अर्बन इंडिया थीम पर आयोजित तीन दिवसीय आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश के 14 शहरों को आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी। इसके बाद इन 14 शहरों में 700 बसें चलनी शुरू होंगी। ध्वनि और प्रदूषण मुक्त इन बसों के संचालन के बाद सभी शहरों में यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इन बसों में विकलांग यात्रियों के लिए भी अलग से सीट की व्यवस्था की गई है।
45 मिनट में फुल चार्ज होंगी बसें
नगरीय परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह का कहना है कि बैट्री संचालित ये बसें काफी तेजी से चार्ज होती हैं। उन्होंने बताया कि 20 से 100 फीसदी तक बैट्री के चार्ज होने में महज 45 मिनट का समय लगता है। इसके लिए सभी शहरों में अलग-अलग बैट्री स्टेशन भी बने हैं।



