Prayagraj
प्रयागराज के झूंसी थाने की पुलिस द्वारा 01 बालिका को तालाब डूबने से सकुशल बचाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया
प्रयागराज ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त व श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर तथा सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना झूंसी पुलिस द्वारा आज दिनांक 15.02.2026 को कजरिया तालाब गारापुर मोड़ नई झूंसी के पास एक छोटी बच्ची के तालाब में डूबने से सकुशल बचाकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । बालिका से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 15.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कजरिया तालाब गारापुर मोड नई झूंसी के पास एक ऑटो खड़ा था तथा एक छोटी बच्ची ऑटो में खेल रही थी ऑटो का बैलेंस खराब हो जाने के कारण ऑटो सहित बालिका तालाब में गिर गई है । उक्त सूचना पर थाना झूंसी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बालिका को तालाब में डूबने से सकुशल बचाया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 सुनील कुमार, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 पवन द्विवेदी, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागाराज ।
- हो0गा0 मुनिराज मिश्रा, थाना झूंसी कमिश्नरेट प्रयागराज ।



