Police Par Bharosa Karen

Date:

संवाददाता शिवजी मालवीय की विशेष कवरेज

आज दिनांक 01-02-2026 को खत्री सभा प्रयाग द्वारा रक्तदान एवं जागरुकता शिविर का आयोजन लाजपतृ स्कूल कल्याणी देवी में किया गया जहां अध्यक्ष नीरज मेहरोत्रा जी के नेतृत्व एवं डा.आशीष टण्डन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से हुआ। महामंत्री नीरज टण्डन द्वारा अतिथि डाक्टर्स का अंगवस्त्रम् व माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक सतीश टण्डन ने बताया कि आयोजन में 32 यूनिट रक्तदान हुआ।
लोक सेवक मण्डल के प्रागंण में इस जागरूकता अभियान में ANHA के अध्यक्ष डा.आशीष टण्डन और ब्लड बैंक के निदेशक डा.निकुंज अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आयु 18 से 60 वर्ष वर्ग के स्वस्थ लोग प्रति 3 माह में रक्तदान कर सकते हैं जो उनके लिये लाभकारी होता है और शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है। एक यूनिट रक्तदान चार लोगों के लिये उपयोग किया जा सकता है।
रक्तदान करने वालें लोगों को उपहार व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
आयोजन में डा.राकेश मेहरोत्रा, डा.चेतन कपूर, डा.प्रमोद टण्डन, राजेश मेहरोत्रा, दीपक मेहरोत्रा, अनिल टण्डन, पुनीत टण्डन, अशोक चड्ढा, अतुल मेहरोत्रा, रमेश टण्डन, विपुल मेहरोत्रा, मुकेश सहगल, राजीव सेठ, अभय मेहरोत्रा, श्याम जी कपूर, महेश जी कपूर, कुंवर जी टण्डन, राजकुमार चोपडा़, अरविन्द चोपडा़, महिला मण्डल अध्यक्ष रीना कपूर, अंजू टण्डन, कीर्ति टण्डन, नेहा कक्कड़, युवा मण्डल अध्यक्ष सौरभ चोपडा़, अनुज बहोरे, अमन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

KhatriSabhaPrayagraj

BloodDonationCamp

RaktदानShivir

PrayagrajNews

SocialAwareness

LajpatRaiSchool

TheNews

The News Channel
The News Channel
ANAND SRIVASTAVA--DIRECTOR & CHIEF EDITOR....NOMINI--PADAMBHUSHAN AWARD-2012, PADAMVIBHUSHAN AWADRD -2017..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...