अत्यंत दुःखद सूचना,
प्रयागराज माघ मेला के सेक्टर नं 5 में अखंड ज्योति से लगी आग में विद्वान अधिवक्ता श्री योगेश मिश्रा जी के चचेरे भतीजे मानस मिश्रा की आग से झुलस जाने के कारण मृत्यु हो गई l
टेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही मेला प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के तुरंत बाद मानस को स्वरूप रानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया परन्तु मानस को बचाया नहीं जा सका और आज शाम को उनके पैतृक गांव लीलापुर में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
भगवान पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस आपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ऊं शान्ति।।



