ठंड में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण
लालापुर।शंकरगढ़। क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बुधवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी एवं सावित्री हॉस्पिटल एन्ड पैरा मेडिकल कालेज द्वारा हजारों जरूरतमंदों को कंबल दिया गया।
क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसे देखते हुए मंगलवार को सेमरी तरहार, लालापुर में सावित्री हॉस्पिटल एन्ड पैरा मेडिकल कालेज शंकरगढ़ द्वारा विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बारा डा. वाचस्पति, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम रहीं । सावित्री हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ विनोद त्रिपाठी व बाबू जी सूरज प्रसाद त्रिपाठी पूर्व प्रधान सेमरी तरहार द्वारा सेमरी, लालापुर, चकसूचेर,नौढिया, डिहवा, डेरा, बारी, पंडुआ, प्रतापपुर आदि गांवों के लगभग दो हजार जरूरतमन्दों को कंबल वितरण कराया। इस दौरान मनोज त्रिपाठी, अनोद त्रिपाठी, विजय कुमार निषाद, सतीश त्रिपाठी, दीपचंद्र पाठक, जितेंद्र सुक्ला, अमर सिंह, वैभव, हिमांशू, विराज,नीरज केसरवानी, लल्लन सिंह, राम बाबू , मुन्ना मिश्र सहित आदि लोग मौजूद रहे।



