आज पी.ए.सी. बल में सर्वाधिक संख्या में नौजवान कार्यरत हैं। हमारी सरकार द्वारा पी.ए.सी. में 41,893 आरक्षियों एवं 698 प्लाटून कमांडरों की भर्ती की गई है। सीधी भर्ती के अंतर्गत प्लाटून कमांडरों के पद पर 1,648 तथा आरक्षी के पद पर 15,131 अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में प्रचलित है। इसमें 135 प्लाटून कमांडरों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल की क्षमता में वृद्धि करेगी।
— मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी



