माघ मेला 2026 के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत आज दिनांक-31.12.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेन्द्र कुमार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में स्थित आई0सी0सी0सी0 (कन्ट्रोल रूम) का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उक्त निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक माघ मेला श्री नीरज पाण्डेय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।



