आज दिनांक 27.12.2025 को प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा माघ मेले में बिजली संबंधी शिकायतों का क्यूआर कोड के माध्यम से त्वरित निस्तारण हेतु 24×7 कार्यरत कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया साथ ही माघ मेला 2025- 26 के कार्यों की शिविर कार्यालय में समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान मेला में कराए गए विद्युत संबंधी कार्य स-समय पूर्ण होने पर संतोष जताते हुए माघ मेला 25-26 मे मेले के दौरान/ मुख्य स्नान पर्वों पर निर्वात विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात सतुआ बाबा महाराज जी एवं डंडी वाङा शिविर में पहुंचकर महाराज जी से भेंट की और वहां शिविर में हो रही वायरिंग को चेक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में बन रहे सभी शिवरों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानक के अनुरूप उच्च क्वालिटी की वायरिंग एवं उपकरणों का प्रयोग किया जाए और साथ ही सभी शिवरों में एम.सी.बी. लगाकर ही विद्युत संयोजनों को ऊर्जीकृत किया जाए l तत्पश्चात ओल्ड जीटी रोड एवं महावीर मार्ग पर स्थित 2 × 400 केवीए पावर हाउस का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान आर. एम. यू .एवं डीजी सेट की functioning ऑटो पर चेक कराई गई ।



