बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा ने भी CJI से मुलाकात की। मनन मिश्रा ने कहा, “हमने CJI से मुलाकात की। उन्होंने हमसे कहा है कि इस मसले को सुलझा लिया जाएगा। हम लोगों ने जिससे भी मुलाकात की, सबने भरोसा दिलाया है कि विवाद को सुलझा लिया जाएगा।” उनके अलावा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के प्रेसिडेंट विकास सिंह रविवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्र के घर उनसे मिलने पहुंचे। पिछले 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के चार जजों जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस जोसेफ कुरियन ने प्रेस वार्ता की थी |
४ जजों को उम्मीद जल्द ही सही होगा ..सारा विवाद
Date:



