Police Par Bharosa Karen

सीएम योगी ने कहा-विरोध करने वाले संकीर्ण मानसिकता के शिकार–हनुमान जी पर

Date:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों व्यस्त दिनचर्या के बाद भी प्रदेश में हर जिले पर पारखी नजर रखे हैं। तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने से पहले प्रयागराज में आज उन्होंने कुंभाभिषेकम का समापन किया। 

कुंभाभिषकम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी पर सियासत करने वालों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने हनुमानजी पर दिए गए अपने बयान का बचाव करते हुए विपक्षियों पर करारा प्रहार किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें धर्म के बारे में जानकारी नहीं, वही लोग बेवजह बाल की खाल निकलाने पर तुले हुए हैं। ऐसे लोग संकीर्ण मानसिकता के शिकार हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी के काम पर उंगली उठाना आसान होता है। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अगर हर कोई जिम्मेदारी निभाए तो धरती दिव्य लोक में बदल जाएगी। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाए तो आयोजन में कमी नहीं दिखेगी। लोग अपनी कमियां दूर करें और दूसरे की गलतियों से सीखें तो देश दिव्य हो सकता है। उन्होंने लोगों की कार्यशैली पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे की कमियां निकालने के बजाए बेहतर कार्य मे सहयोग देना चाहिए।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...