कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान की 5 साल की सजा सस्पेंड किए जाने पर आज शनिवार को सुनवाई होनी है। इस बीच सुनवाई करने वाले जिला और सेशन जज (रूरल) रविंद्र कुमार जोशी सहित कई ज्यूडिशियल जज का शुक्रवार देर रात तबादला हो गया है। जोशी का तबादला होने पर सलमान की जमानत पर सुनवाई टलने की पूरी संभावना है, क्योंकि सामान्यतया जज का तबादला होने पर वे ऐसे मामलों की सुनवाई नहीं करते हैं। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से अब इस मामले में सोमवार को ही सुनवाई हो पाएगी। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सेशन कोर्ट में सलमान की जमानत पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला और सेशन जज ग्रामीण रवींद्र कुमार जोशी ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मंगवाया था।
सलमान की बेल पर सुनवाई करने वाले जज का तबादला, सोमवार तक टल सकता है फैसला
Date:



