Police Par Bharosa Karen

संगम नगरी में अब आप किराए पर साइकिल

Date:

संगम नगरी में अब आप किराए पर साइकिल ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत शनिवार सुबह सुभाष चौराहे से बाइक शेयरिंग सिस्टम की शुरुआत की गई। सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने उद्घाटन किया।

मंडलायुक्त संजय गोयल, एडीजी प्रेमप्रकाश, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने गेट नंबर तीन तक साइकिल चलाकर सेवा का आगाज किया। इस योजना के पहले राउंड में 50 साइकिल किराए पर उपलब्ध हैं। साइकिल लेने के लिए आपको केवल अपनी आईडी देनी होगी। पहले आधा घंटा के लिए कोई शुल्क नहीं है। इसके बाद प्रति घंटा 10 रुपये किराया देना होगा। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तकनीकी प्रमुख संजीव सिन्हा ने दैनिक भास्कर को बताया कि सभी साइकिलों को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है। इससे हर साइकिल पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर में 750 साइकिलों के लिए 75 साइकिल स्टेशन बनाने की योजना है।स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से अहमदाबाद की एजेंसी चार्टर्ड बाइक प्राइवेट लिमिटेड का चयन किया गया है। इसके पीछे मकसद पर्यावरण और शहरियों की सेहत का भी ख्याल रखना है। प्रदूषण कम करने के मकसद से भी यह सेवा कारगर हो सकती है। जगह-जगह बने 75 साइकिल स्टेशनों पर 10 से 12 साइकिलें होंगी। साइकिलें लोगों को किराए पर दी जाएंगी। सभी 75 स्टेशनों पर कुल 750 साइकिलें रखी जाएंगी।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...