राष्ट्रपति कोविंद सुबह साढ़े नौ बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। साढ़े 10 बजे राष्ट्रपति संगम नोज पहुंचेंगे। संगम नोज पर पूजा-अर्चना और यहीं साधु संतों से मुलाकात करेंगे। साढ़े 11 बजे राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन जाएंगे, जहां गांधी के विचारों पर आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। विश्व शांति के लिए हवन होगा। करीब साढ़े 12 बजे राष्ट्रपति दिल्ली रवाना हो जाएंगे। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे।
Date:



