Police Par Bharosa Karen

विधायक अब्दुल्ला आजम बुधवार की शाम रिहा

Date:

छह घंटे पुलिस कस्टडी में रहने के बाद सपा सांसद आजम खान के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम बुधवार की शाम रिहा हुए थे। उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी के दौरान शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद अब्दुल्ला ने देर शाम तमाम सपाइयों के साथ मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे और कैंडल जलाकर बैठ गए। अब्दुल्ला ने कहा, अब आर-पार की लड़ाई होगी। मदरसा आलिया से चोरी हुई प्राचीन किताबों की खोज में रामपुर पुलिस ने बीते मंगलवार को जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी की थी, जो बुधवार तक जारी रही। पुलिस को चोरी की ढाई हजार किताबों के अलावा एंटीक फर्नीचर बरामद हुए थे। इस दौरान हंगामा करने पर यूनिवर्सिटी के चार कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, बुधवार की दोपहर विधायक अब्दुल्ला भी पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...