पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT की टीम आरोपी आशीष मिश्र का अंकित दास, लतीफ उर्फ काले और ड्राइवर शिखर से अलग-अलग पूछताछ के बाद आमना-सामना कराएगी।SIT आज उसे घटनास्थल ले जा सकती है, जहां 3 अक्टूबर को चार किसान और एक पत्रकार की थार जीप के नीचे कुचलकर मौत हुई थी। SIT की जांच में आज एक और अहम पड़ाव है। आज आशीष का उसके दोस्त अंकित दास से आमना-सामना होगा। अंकित दास पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का भतीजा है। अंकित दास को बुधवार को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह सरेंडर करने की फिराक में था। गुरुवार सुबह 10 बजे से अंकित दास और उसके मैनेजर व सिक्योरिटी गार्ड लतीफ उर्फ काले की भी तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड शुरू हो रही है।
फॉर्च्युनर में मौजूद होने की बात की बात कबूल की
अंकित दास और काले ने बुधवार को एसआईटी की पूछताछ में हिंसा के वक्त काली फॉर्च्युनर में मौजूद होने की बात की बात कबूल की थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहीं पुलिस इनके ड्राइवर शेखर को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह ही पुलिस ने अंकित के लखनऊ स्थित आवास पर नोटिस चिपकाया था। उसके कुछ घंटे बाद ही उसने सरेंडर कर दिया। अंकित, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष का दोस्त है।



