Police Par Bharosa Karen

मोरहूं गांव में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या

Date:

सोरांव थानान्तर्गत मोरहूं गांव में एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। सुबह ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीण उग्र हो गए और शव छीनकर लखनऊ राजमार्ग में चक्काजाम कर दिया। पुलिस अफसरों के समझाने पर लोग माने हैं। मृतक का मोबाइल भी गायब है।सोरांव थाना क्षेत्र के मोरहूं गांव का रहने वाला संजय यादव (35) की पत्नी व पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह डीसीएम चलाकर आजीविका चलाता था। संजय के घर में मां विमला देवी, तीन पुत्रियां प्रिया, प्राची और प्रीति एवं एक पुत्र का पालन-पोषण करता था। सोमवार को वह घर से डीसीएम चलाने के लिए निकला था, लेकिन रात में नहीं आया। इस पर उसकी मां परेशान थी। सुबह गांव के नाले के समीप कुछ लोगों ने रक्तरंजित लाश देखी। वहां खून भी पड़ा था। पास जाने पर पता चला कि यह तो संजय की लाश है। 

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...