Police Par Bharosa Karen

मंबई. कमला मिल्स कंपाउंड में हुए अग्निकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Date:

आरोपी[/caption] कमला मिल्स कंपाउंड में हुए अग्निकांड के मुख्य आरोपी और वन अबव पब के तीनों मालिकों कृपेश सांघवी, जिगर सांघवी और अभिजीत मंकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कृपेश और जिगर दोनों को उनके वकील के घर के बाहर से पकड़ा गया था। दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी राय लेने के लिए अपने वकील के पास गए थे। जबकि अभिजीत मंकार को दोनों की निशानदेही पर अरेस्ट किया गया है। 29 दिसंबर को हुए अग्निकांड के बाद से ये फरार चल रहे थे और पुलिस ने इनपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। इससे पहले इन दोनों को कथित तौर पर शरण देने के आरोप में एक होटल मालिक विशाल करिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि विशाल करिया की निशानदेही पर ही पुलिस ने कृपेश सांघवी, जिगर सांघवी को अरेस्ट किया है।
– पुलिस के पास एकदम पुख्ता जानकारी थी कि सांघवी ब्रदर्स वेस्ट लिंकिंग रोड पर बांद्रा आ रहे हैं। सादी वर्दी में पुलिस की जांच टीम सांघवी ब्रदर्स का इंतजार करने लगीं। जैसे ही दोनों भाई वहां पहुंचे पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
– इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और दूसरी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में मोजोज रेस्टोरेंट के मालिक युग तुली भी फरार हैं।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...