लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में आज किसान गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में यूपी समेत देशभर में छह घंटे (सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक) के लिए रेल रोकेंगे। इस प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। रेल रोकने के ऐलान के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। रेलवे के अधिकारी रविवार रात तक इस पर मंथन भी करते रहे।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए 44 कंपनी पीएसी और 4 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। पश्चिमी यूपी के 14 संवेदनशील जिलों में सीनियर IPS की तैनाती पहले से चल रही है।



