सरे दिन की शुरुआत टीम इंडिया के 221/4 के स्कोर से हुई। IND का स्कोर फिलहाल 73 ओवर तक 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन है। ओपनर मयंक अग्रवाल 127 और अक्षर पटेल 0 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और दिन के दूसरे ही ओवर में एजाज पटेल ने ऋद्धिमान साहा (27) और रविचंद्रचन अश्विन (0) का विकेट चटकाया। एजाज ने ये दोनों विकेट लगातार दो गेंदों पर लिए। साहा को LBW करने के साथ ही कीवी गेंदबाज ने पारी में 5 विकेट भी हासिल किए।मैच की शुरुआत भारत के टॉस जीतकर बैटिंग करने के साथ हुई थी और टीम ने अपने पहले 4 विकेट सिर्फ 160 के स्कोर पर गंवा दिए थे। एजाज पटेल ने शुभमन गिल (44) को पहली स्लिप में रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कर कीवी टीम को पहली कामयाबी दिलाई थी। इसके बाद एजाज ने एक ही ओवर में चेतेश्वर पुजारा और भारतीय कप्तान विराट कोहली को शून्य पर आउट कर सनसनी फैला दी थी। श्रेयस अय्यर (18) का विकेट भी उन्हीं की झोली में आया।



