Police Par Bharosa Karen

प्रेस विज्ञप्तिप्रयागराज।समाजवादी पार्टी मैनपुरी की माननीय सांसद एवं हम सभी की प्रेरणास्रोत आदरणीया डिंपल यादव भाभी माँ के 48वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर “कंबल वितरण कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानवीय संवेदनाओं, सेवा और समर्पण की भावना को समर्पित रहा।कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान, नुमाया डाही, शहर पश्चिमी, प्रयागराज में किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर 10 पाउंड का केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया, मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा 500 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुँचाई गई। उपस्थित जनसमूह ने आदरणीया डिंपल यादव के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तिख़ार हुसैन, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, अमरनाथ मौर्य, रवींद्र यादव, सनी यादव (प्रधान), अभय राज पटेल, तीर्थ यादव (प्रधान), पवन ग्रोवर, रामायण सिंह यादव, अरुण पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, हरिहर यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल आयोजन यथांश केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी (261, शहर पश्चिमी विधानसभा, प्रयागराज) के नेतृत्व में किया गया। शहर पश्चिमी विधानसभा के अंतर्गत इस ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी आयोजन के लिए महानगर अध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यथांश केसरवानी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया कि“सेवा में ही सम्मान है, राजनीति नहीं—संवेदना का पर्व।”नेतृत्व वही है जो जरूरतमंद के साथ खड़ा हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक गर्माहट एवं सम्मान पहुँचाए।

Date:

The News Channel
The News Channel
ANAND SRIVASTAVA--DIRECTOR & CHIEF EDITOR....NOMINI--PADAMBHUSHAN AWARD-2012, PADAMVIBHUSHAN AWADRD -2017..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...