Police Par Bharosa Karen

पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में भारत ने छह विकेट खोकर 174 रन

Date:

पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में भारत ने छह विकेट खोकर 174 रन बना लिए। हनुमा विहारी 25 और रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर नॉट आउट हैं। बेन स्टोक्स ने ऋषभ पंत को 5 रन और कप्तान विराट कोहली 49 रन पर आउट किया। आउट होने से पहले कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 18 हजार रन बनाने रिकॉर्ड अपने नाम किया।इंग्लैंड की टीम दूसरे दिन 330 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन लौटाया। इसी के साथ जडेजा ने सीरीज के अपने पहले ही टेस्ट में 4 विकेट हासिल किए। पहले दिन 198 पर 7 विकेट गंवाने के बाद दूसरे दिन खेलने उतरे बटलर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारियां की। पहले रशीद के साथ आठवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े और फिर ब्रॉड के साथ 98 रन की पार्टनरशिप की। यह नौवें विकेट पर भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस दौरान बटलर ने अपने टेस्ट करियर का 10वां और इस सीरीज में दूसरा अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक ने 71 रन और मोइन अली ने 50 रन का योगदान दिया।

editor
editorhttp://www.thenewschannel.org
A MAN BEHIND THE PUNCH...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रेस विज्ञप्ति

विषय: प्रेस विज्ञप्ति: गौ-वंश वध और 'वेतन बनाम वैराग्य'...

प्रेस विज्ञप्ति-533 दिनांक: 09.02.2026 अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट, डीआरएम कप...

ऐतिहासिक सनद:

Shankaracharya #prayagraj #parampara #Sanatandharma ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य की पालकी-मर्यादा और पेशवाओं...