‘पद्मावती’ काे लेकर चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि सरकार को फिल्म पर बैन लगाना ही पड़ेगा। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो वोट की चोट करेंगे। उन्होंने कहा कि पद्मावती के विरोध में 27 जनवरी को चित्तौड़गढ़ किले पर देशभर से लोग जमा होंगे और विरोध-प्रदर्शन करेंगे। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने एक कमेटी से फिल्म का रिव्यू कराने के बाद 5 बदलावों के साथ इसकी रिलीज पर सहमति जताई थी, लेकिन पूर्व राजघरानों और राजपूत समाज के लोगों ने बोर्ड के फैसले का विरोध किया। बता दें कि फिल्म को 1 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों में आने के चलते इसे टाल दिया गया था।
Date:



