खिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे नरेंद्र गिरी के कथित सुसाइड केस में CBI अभी तक खाली हाथ है। CBI अब सच उगलवाने के लिए नार्को टेस्ट कराएगी। नार्को टेस्ट मुख्य आरोपी आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी का कराने की तैयारी है। CBI ने इसके लिए अर्जी पहले ही कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। आज अर्जी पर सुनवाई होगी। इस मामले में आनंद गिरि के वकील विजय द्विवेदी अपना पक्ष रखेंगे।
संदेह के घेरे में आए सबका किया जाए नार्को टेस्ट
आनंद गिरि के वकील विजय द्विवेदी ने दैनिक भास्कर से कहा कि आखिर तीन लोगों को ही क्यो टारगेट बनाया जा रहा है। जिन लोग ने पिछले तीन साल में करोड़ों की संपत्ति बनाई है उनका भी नार्कों टेस्ट होना चाहिए। इसके अलावा संदेह के घेरे में आए सभी लोगों का नार्को टेस्ट कराने के लिए CBI को अर्जी देना चाहिए।
CBI इसलिए कराना चाहती है नार्को टेस्ट
मुख्य आरोपी आंनद गिरी, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से कई राउंड पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है।
मामले की जांच के लिए CBI आनंद गिरी को हरिद्वार आश्रम भी लेकर गई थी, लेकिन अब तक कथित सीडी या वीडियो बरामद नहीं कर पाई है।
आनंद गिरी के लैपटॉप-मोबाइल और आईपैड की जांच भी बेनतीजा ही रही।
आनंद गिरी और महंत के कई करीबियों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।



